Mango Shake | घर पर कैसे बनाएं मैंगो मिल्कशेक? | आसान विधि

Mango Shake | घर पर कैसे बनाएं मैंगो मिल्कशेक?|  आसान विधि

घर पर कैसे बनाएं मैंगो मिल्कशेक? : Mango Shake : उफ़! ये तपती गर्मी, आह-हा ये आम का स्वाद ! गर्मी का मौसम आते ही पहला ख़्याल तो आम का ही आता है। चाहें बात नमक-कालीमिर्च से लिपटी कच्ची कैरी की हो या मीठे रसीले आम की, चटपटे आम पन्ना  की हो या ठंडे ठंडे मैंगो शेक  की। चलिए अगर हम स्वाद की बात छोड़ भी दें तो भी पोषण में ही ये कहाँ कम है। अब यूं ही थोड़े ही आम को फलों का राजा कहा जाता है।

ख़ैर, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि घर पर कैसे बनाएं मैंगो मिल्कशेक? गर्मी के दिनों में मैंगो मिल्कशेक का सेवन गर्मी से राहत दिलाने का एक अच्छा स्रोत है। इसे बनाना भी बहुत सरल है। तो आइये जानते हैं कि Mango Milkshake कैसे बनता है।

Mango-Milkshake-Recipe-in-Hindi
Mango-Milkshake-Recipe-in-Hindi

Ingredients – Mango Shake :

मैंगो मिल्कशेक बनाने के लिए हमें चाहिए –

  • 2 पके आम
  • 1 गिलास दूध
  • 2 बड़े चम्मच चीनी
  • 2 स्कूप वेनिला आइसक्रीम
  • कटे हुए काजू और बादाम

ये भी पढ़ें : Kheere ka Raita – खीरे का रायता रेसिपी

Mango Shake – बनाने की विधि :

मैंगो मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले 2 मध्यम आकर का आम लेकर उसे अच्छे से धो लें। अब आम की पल्प निकलकर उसे मिक्सर ग्राइंडर की एक बड़ी जार में दाल दें। साथ ही इसमें 2 बड़े चम्मच चीनी (या स्वादानुसार) और 1/2 कप ठंडा दूध डालकर अच्छे से पीस लें।

अब बचे हुए दूध को भी जार में डाल दें और एक बार फिर पीस लें। ऐसा हम इसलिए कर रहे हैं ताकि मैंगो शेक स्मूथ बनें और उसमें आम के टुकड़े न बचे।

अब इस मिश्रण को गिलास में निकल लें। ऊपर से वेनिला आइसक्रीम और कतरे हुए बादाम व काजू डालकर ठंडा ठंडा सर्वे करें। अगर आप चाहें तो इसमें आम के छोटे छोटे टुकड़े डालकर भी गार्निश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Poha Recipe in Hindi – पोहा रेसिपी

FAQs :

Q1. मैंगो शेक में कौन से आम का इस्तेमाल किया जाये?

Ans: मैंगो शेक पके आम से बनता है। मैंगो शेक के लिए आप दशहरी, अल्फोंसो या इसके अलावा भी जो भी मीठा आम आपको पसंद हो आप उससे आप मैंगो शेक बना सकते हैं।

Q2. क्या मैंगो शेक में ड्राई फ्रूट डाले जा सकते हैं?

Ans: हाँ, मैंगो शेक को ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके आप इसका लुफ़्त उठा सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसे आइसक्रीम या आम के छोटे टुकड़ों से भी गार्निश कर सकते हैं।

Q3. क्या मैंगो मिल्कशेक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?

Ans: मैंगो मिल्कशेक प्रोटीन, आयरन और बीटा-कैरोटीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरा होता है। अतः यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

Q4. क्या आम को दूध में मिलाया जा सकता है?

Ans: हाँ पके हुए आम को दूध के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।